शिक्षा सनातन मूल्यों और देश को बचाए रखने का एकमात्र उपाय

रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में 2023 की प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल करने वालों मेधावी छात्रों के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, अच्छे और बुरे का चयन अच्छी शिक्षा से किया जा सकता है।

इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। सीएम साय के साथ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्याभारती के विद्यार्थी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। शिक्षा सनातन मूल्यों और देश को बचाए रखने का एकमात्र उपाय है। आपसी संघर्षों में उलझी दुनिया बार-बार हमें देखता है।

हम विश्व शांति और वासुदेव कुटूमबकम की बातें करते हैं। हमारे यहां ज्ञान की तुलना प्रकाश से की गई है। आज का दौर तकनीक का है, हमें सभी तकनीक सीखना होगा और पारंगत होना पड़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  3 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी शिक्षक दंपति गिरफ्तार