रायपुर। जेल रोड स्थित एक पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले को खाली करने के दौरान अचानक आग लग जाने से बंगले में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए । यह बंगला पूर्व मंत्री रुद्र गुरु का सरकारी आवास है। ये आग अचानक कंप्यूटर रूम में लगी।

जिसमें अलमारी में रखे सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। फिलहाल दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। सरकारी बंगले को खाली करने काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक आग लगने के समय पूर्व मंत्री रुद्र गुरू बंगले पर ही मौजूद थे। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Breaking News: अनवर ढेबर और अरविंद सिंह जाएंगे जेल, अरविंद सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु