कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से, 10वीं पास युवा कर सकते है अप्लाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जनवरी) से शुरू हो गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, रायपुर में सबसे ज्यादा 559 पदों पर भर्ती होगी, वहीं नारायणपुर में 477 पद भरे जाएंगे. बीजापुर में 390, बस्तर में 365, दुर्ग में 332, बलरामपुर में 259, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 228, गरियाबंद में 186, कोरबा में 177, बिलासपुर में 168, राजनांदगांव में 160 और बालोद में 128 पद भरे जाएंगे। पहले भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

See also  नवा रायपुर में 23 से 24 ​सितंबर को बड़ा प्रदर्शन, प्रदेशभर से संविदा कर्मचारी जुटकर निकालेंगे सरकार के वादों की बारात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर