नई दिल्‍ली। टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत नशे की वजह से हुई। अब तक की गोवा पुलिस की जांच में ये बात आईने की तरह साफ हो गई है। फोगाट की मौत मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें दिख रहा है कि जब वह डांस फ्लोर पर थीं तो उन्हें जबरन कुछ पिलाने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में जबरन पिलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति पीए सुधीर सांगवान की तरह दिख रहा है।

गोवा के पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि सोनाली फोगाट को मौत से कुछ घंटे पहले मेथामफेटामाइन दिया गया था। पुलिस ने रेस्तरां के शौचालय से कुछ बची हुई दवा बरामद की थी। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि सोनाली को मौत से कुछ घंटे पहले जो ड्रग दी गई थी वो मेथामफेटामाइन थी। मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग मानी जाती है।

जानिए क्या होता है मेथामफेटामाइन…

See also  सीजी बिग ब्रेकिंग: पुरंदेश्वरी आज पहुंचेंगी रायपुर, दोपहर तक नए नेता प्रतिपक्ष का होगा ऐलान,नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर सहित 4 नामों की चर्चा

मेथामफेटामाइन बेहद घातक ड्रग होती है। माना जाता है कि इसकी लत बहुत जल्दी लगती है। ये ड्रग नशा लेने वाले के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सीधे प्रभावित करती है। यह नशा देखने में कांच के टुकड़ों की तरह लगता है और बेहद चमकदार होता है। कम से मध्यम खुराक में, मेथामफेटामाइन मूड को खुश कर सकता है, थके हुए व्यक्तियों में सतर्कता, एकाग्रता और ऊर्जा बढ़ा सकता है, भूख कम कर सकता है और वजन घटाने को बढ़ावा दे सकता है। बहुत अधिक मात्रा में यह मनोविकृति, दौरे और मस्तिष्क में रक्तस्राव का कारण बन सकता है।

सूंघकर या निगल कर ली जाती है ड्रग्‍स

इस नशे को सूंघकर या निगल कर लिया जाता है। इसे पानी या शराब में मिलाकर भी लिया जाता है। स्वाद में यह बेहद कड़वा होता है। शनिवार को सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया था। जिसमें आरोपी सुधीर सांगवान सोनाली के साथ नाचता दिख रहा है। बाद में उसे कुछ पीने के लिए मजबूर करता है हालांकि सोनाली उसे तुरंत थूक देती है।

See also  पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 4 महिला समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।