‘साइंस ऑफ लर्निग’ की रिसर्च रिपोर्ट

टीआरपी डेस्क। गणित के मामले में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को अव्वल माना जाता है। लेकिन एक

नए अध्ययन में कहा गया है कि लड़के और लड़कियों के मस्तिष्क का विकास समान रूप से होता है। इसमें

गणित की समझ को लेकर कोई लिंगभेद नहीं होता है।

 

जीहां ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि जर्नल ‘साइंस ऑफ लर्निग’ में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि

लड़के और लड़कियों के मस्तिष्क के विकास में कोई अंतर नहीं होता है। यही नहीं गणित के गूढ़ सूत्रों को

समझने में लड़कियां लड़कों से कहीं पीछे नहीं हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि बच्चों में गणित का

कौशल कैसे प्रभावित होता है।

 

ऐसे किया अध्‍ययन

इस अध्ययन के लिए अमेरिका की कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पहली बार बच्चों के मस्तिष्क

का न्यूरोइमेजिंग के जरिये अध्ययन किया। ताकि यह पता लगाया जा सके कि बायोलॉजिकल (जैविक)

See also  रायपुर समेत 5 शहरों का कायाकल्प: सरकार की 250 करोड़ की रिडेवलपमेंट प्लानिंग, जानें क्या बदलेगा

लैंगिक भेद का गणित की समझ में क्या प्रभाव पड़ता है।

 

अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता और इस अध्ययन के सह-लेखक एलिसा केर्सी ने कहा,

‘यह महत्वपूर्ण बात है कि शारीरिक स्तर पर भले ही हम एक-दूसरे से काफी भिन्न दिखते हों लेकिन

हममें कई समानताएं भी हैं।’

 

मस्तिष्क में चलती हैं जैसी प्रक्रियाएं

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि शैक्षिक वीडियो देखते समय लड़के और लड़कियां दोनों समान रूप से

व्यस्त थे। केर्सी ने कहा, ‘सिर्फ इतना ही नहीं कि लड़के और लड़कियां गणित की समस्याओं को हल करने

के लिए एक जैसे तरीके अपनाते हैं, बल्कि इन समस्याओं को हल करने के लिए उनके मस्तिष्क में एक

जैसी प्रक्रियाएं भी चलती हैं।’

 

इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने तीन से 10 साल तक की उम्र के 104 बच्चों (55 लड़कियां और 49 लड़कों)

के मस्तिष्क की गतिविधियों को मापने के लिए शैक्षणिक वीडियो देखने के दौरान फंग्शनल एमआरआइ

See also  सियासत: CM बदलने की अटकलों पर मुख्यमंत्री बोले- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी

का अध्ययन किया और दोनों के मस्तिष्क की समानताओं का पता लगाया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।