नई दिल्ली। निर्भया केस में लगातार हलचल तेज हो रही है। ताजा खबर यह है कि तिहाड़ जेल में कैद .

चारों दोषियों को शुक्रवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह पेशी होगी।इस दौरान जज दोषियों से पूछेंगे कि उनके पास जो विकल्प

शेष हैं, उनका उपयोग वे कब करेंगे? करना चाहते हैं भी या नहीं? दरअसल, चार में से तीन आरोपियों ने

दया याचिका दायर नहीं की है। उनके वकील लगातार इस मामले को टाल रहे हैं।

 

28 नवंबर को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि अब वह इस बारे में सीधा दोषियों से बात करेगी।

दरअसल, कोर्ट चाहता है कि एक नागरिक के रूप में दोषियों को प्राप्त सभी अधिकार इस्तेमाल कर लिए

जाएं या दोषी यह ऐलान कर दें कि वे उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। नियमानुसार, दोषियों के पास

क्यूरेटिव पीटिशन दायर करने का अधिकार है। इसके बाद तीन दोषी दया याचिका दायर कर सकते हैं।

See also  अफवाहों पर न दें ध्यान... 3 मार्च से नहीं लग रहा है लॉकडाउन

 

दया याचिका खारिज होने के बाद ही फांसी की सजा देने का रास्ता साफ हो पाएगा। बता दें कि अभी चार

में एक आरोपी की याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।