टीआरपी न्यूज: गुजरात के कांडला पोर्ट के नजदीक स्थित एक कैमिकल स्टोरेज टैंक के गोदाम में

धमाके की खबर है। धमाके में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि गोदाम में चार

मजदूर लापता हैं। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

 

गुजरात पुलिस ने जानकारी दी है कि चार लोग गोदाम में अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव का

काम तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। गोदाम में आग

कैसे और किन परिस्थियों में लगी इसके बार में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि

कहा जा रहा है कि मेथनॉल टैंक में आग लगी जिसके बाद यह धमाका हुआ।

 

 

बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में धमाका हुआ है वहां पर भारी मात्रा में केमिकल प्रोडक्ट्स रखे

हुए थे। आग करीब 1 बजकर 45 मिनट पर लगी। हादसे के समय टैंक में 2,000 मेट्रिक टन

मेथनॉल मौजूद था।

 

फायर ब्रिगेड की गाड़िया भेजने वाले दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी के मुताबिक, केमिकल फैक्ट्री में

अचानक ही आग लगी। पोर्ट ट्रस्ट इस हादसे में जो भी संभव मदद दी जा सकेगी उसे मुहैया करवा रहा है।

हमारी टीम आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।