अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं।

नई दिल्ली।  मदर डेयरी ने 3 जबकि अमूल ने दो रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा

की है। नई दरें आज रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएगी। यानी रविवार सुबह दूध खरीदने के

लिए एक्ट्रा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

 

अमूल ने दूध के दामों में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है। बढ़ी हुई कीमतें गुजरात, दिल्ली-

एनसीआर, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में 15 दिसंबर से लागू होगी।अहमदाबाद में अमूल गोल्ड 500

ml 28 रुपए में मिलेगा जबकि 500 ml अमूल ताजा अब 22 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने अमूल शक्ति

के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

 

अमूल शक्ति 500 ml 25 रुपए में ही मिलेगा। दूध के दाम बढ़ाए जाने की वजह लागत मूल्य बढ़ना बताया

गया है। जानकारी के अनुसार, मदर डेयरी के टोकन और पॉली मिल्क के दामों में दो से तीन रुपए की

See also  छत्तीसगढ़ में आज 1724 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई

बढ़ोतरी हुई है। जबकि फुल क्रीम दूध के दाम में दो रुपए प्रति लीटर इजाफा हुआ है। अब यह 55 रुपए प्रति

लीटर मिलेगा। वहीं आधा लीटर दूध अब 27 की बजाय 28 रुपए में मिलेगा।

 

टोंड मिल्क के दाम में भी तीन रुपये इजाफा हुआ है। नई दरें लागू होने के बाद अब यह 45 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

जबकि डबल टोंड मिल्क 36 की बजाय अब 39 रुपए में मिलेगा। गाय के दूध के दाम भी तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

गए हैं। अब यह रविवार से 47 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।