जगदलपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के बांदे थाना क्षेत्र के उलिया गांव में नक्सलियों ने एक

ग्रामीण को अगवाकर मुखबिरी के शक पर धारदार हथियार से हत्या कर दी है। लाश के पास एक पर्चा

फेंककर फरार हो गए। मृतक की पहचान रंजीत तिम्मा के रूप में की गई है।

 

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात वर्दीधारी छह नक्सली उनके गांव उलिया पहुंचे।

रंजीत तिम्मा के घर आए और उसे अगवा करके ले गए थे। उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का

आरोप लगाते हुए घर से कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब गांव के लोग नींद से

जागे तब इस घटना की जानकारी हुई।

भमरागढ़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी :

भारत के कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी भमरागढ़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। लाश

के पास एक पर्चा भी फेंका है। जिसमें ग्रामीण को पुलिस का मित्र बताया है और कहा है कि पुलिस

के बहकावे में न आएं, वरना सभी को मौत की सजा मिलेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच

कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।