नागरिकता बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र का ट्वीट

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है। असम,

अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। असम में

चल रहे भारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि मैं असम के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि नागरिकता संशोधन विधेयक

पारित होने से आप पर असर नहीं पड़ेगा। कोई भी आपका अधिकार नहीं छीन रहा है, ये वैसी जारी रहेगा

जैसा है। आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।

 

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने इस बिल के पास होने पर ट्विटर कर बधाई दी थी। पीएम ने ट्वीट किया

कि “आज का दिन भारतीय मूल्य, करुणा और भाईचारे के लिए अहम दिन है। मुझे प्रसन्नता है कि नागरिकता

See also  33 जिलों में 39 OBC जिला अध्यक्ष नियुक्त, रायपुर से लक्ष्मण सेन और मुकेश साहू को मिली जिम्मेदारी...

विधेयक 2019 राज्यसभा से पास हो गया है। जिन सांसदों ने विधेयक के पक्ष में वोट डाला है, उन्हें मेरा आभार।

जिन लोगों ने सालों तक अत्याचार सहे हैं उन्हें यह बिल राहत देगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।