नई दिल्ली। तीन साल तक देश की सेना के प्रमुख रहने के बाद जनरल बिपिन रावत मंगलवार को रिटायर

हो रहे हैं। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने देश के नए सेना प्रमुख होंगे। वह मंगलवार

को सेनाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। वहीं

 

बिपिन रावत आज रिटायर होने के बाज 1 जनवरी यानी कल से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस)

की जिम्मेदारी संभालेंगे। थल सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्ति के ठीक एक दिन पहले सरकार ने जनरल

बिपिन रावत को सीडीएस नियुक्त किए जाने का एलान किया। रिटायरमेंट के दिन जनरल बिपिन रावत ने

नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने देश के नए सेना प्रमुख होंगे

उनकी जगह सेना प्रमुख बनाए गए लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने फिलहाल सेना उप प्रमुख हैं। वे सितंबर में

सेना उप प्रमुख बनने से पहले सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख थे, जो चीन के साथ लगती करीब 4,000

See also  फैसला अभिभावक का- "छात्र स्कूल जाएगा या नहीं",15 अक्टूबर से क्रमबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करती है। अपने 37 वर्षों के सेवा काल में लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने

जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

 

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का कमान संभाला और पूर्वी मोर्चे पर इन्फेंट्री ब्रिगेड

का नेतृत्व किया। वे श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे और तीन वर्षों तक म्यांमार स्थित

भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे रहे। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य

अकादमी के छात्र रहे हैं। वे जून 1980 में सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के सातवें बटालियन में कमीशन

हुए थे। उन्हें सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।