भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में अपनी विधायक रमाबाई परिहार को नागरिकता

संशोधन कानून का समर्थन करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया है। बीएसपी चीफ मायावती ने इस

मामले में ट्वीट कर कहा है कि पार्टी लाइन से अलग चलने को लेकर परिहार को पहले भी चेतावनी दी गई थी,

अब उनकी अनुशासनहीनता के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। परिहार मध्य प्रदेश के पथरिया

से विधायक हैं।

 

मायावती ने ट्वीट किया, ‘बहुजन समाज पार्टी अनुशासित पार्टी है और अनुशासन तोड़ने पर पार्टी के सांसद/

विधायक आदि के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में पथेरिया से बीएसपी

विधायक रमाबाई परिहार द्वारा सीएए का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।’ माया

ने यह भी साफ किया कि परिहार पर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

See also  सोने के बाद अब चांदी पर सरकार का बड़ा एक्शन: फ्री इंपोर्ट पर लगाई रोक, अब बिना सरकारी लाइसेंस के नहीं आएगी चांदी की ईंटें

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।