ओडि़शा बॉर्डर से सटे इलाके में प्रशासन की दबिश

गरियाबंद। जिले में दूसरे राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने और अवैध रूप से संग्रहित धान के

विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की रही है। आईजी डॉ. आंनद छाबड़ा ने केम्पिंग के दूसरे दिन गुरुवार को

कोचियों और बिचौलियों पर नकेल कसते हुए अवैध रूप से संग्रहित धान जब्त किया है। अब तक

3000 बोरी अवैध धान जब्त किया जा चुका है।

 

आईजी का अमला जहां मैनपुर इलाके के ओडि़शा सीमावर्ती इलाके में घूम रहा है। तो वहीं कलक्टर

श्याम धावड़े और एसपी एमआर अहिरे देवभोग ब्लॉक के कालाहाण्डी में सुबह से डटे हुए हैं। अफसर

उन गाडिय़ों की तस्दीक में जुटे हुए है जिनसे ओडि़सा का धान परिवहन किया जा रहा है।

 

जिले के देवभोग मैनपुर के ओडि़सा सीमा से लगे सीमावर्ती इलाके में दूसरे राज्यों से आने वाले धान के

अवैध परिवहन को रोकने और कोचियों और बिचौलियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा

See also  PM Kisan: आ गई पीएम किसान की 20वीं किस्त की फाइनल डेट,6520 करोड़ रुपए मंजूर, फटाफट चेक करें स्टेटस

रही है। कलेक्टर और एसपी ओडि़सा सीमा पर मोर्चा संभाला हुए हैं। ओडि़शा से आने वाले धान को

रोकने प्रशासन कोई कसर बाकी नही रख रहा है। 11 जगह नाके में रात  भर चौकसी के बाद दिन में

अवैध भंडार स्थलों पर छापे मारी चल रही है।

 

दबिश देकर कर रहे है सन्दिग्ध स्थानों पर छापेमारी :

बता दें कि आईजी डॉ. आंनद छाबड़ा बुधवार से देवभोग इलाके में एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर,

एसडीम भूपेंद्र साहू के अलावा खाद्य व मंडी के अमला के साथ ओडि़सा के सीमावर्ती इलाके में सन्दिग्ध

स्थानों पर दबिश देकर छापेमारी कर रहे है। आज दोपहर 12 बजे तक आईजी के साथ चल रहे अमला

ने चिचिया, तेतलखूटी में दबिश देकर 3 हजार बोरा धान जब्त कर चुके है। बुधवार की रात 5 स्थानों पर

देर रात तक छापेमारी कर 2000 धान बोरा जब्त किया गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  ‘बैगा’ आदिवासियों का भी हक मार रहे हैं दलाल, फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल करने का आरोप : समाज के लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।