रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 के लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

परीक्षा परिणाम के आधार पर 821 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया

गया है। परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

2018 में छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग के अंतर्गत विभिन्न 17 सेवाओं के लिए कुल 273 पद विज्ञापित

किए गए थे। राज्य सेवा, प्रारंभिक परीक्षा 2018 के परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की

ओर से कुल 4 हजार 128 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 के लिए प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन

किया गया था। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 के लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 एवं 26 जुलाई 2019

को किया गया।

 

मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 821 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के

लिए चिन्हांकन किया गया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 के लिखित परीक्षा के परिणाम आयोग की वेबसाइट

See also  छत्तीसगढ़ में आज से खुले स्कूल, बच्चों को दी जाएंगी यूनिफॉर्म एवं पुस्तकें

www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।