श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर

दिया है। बीएसएफ सूत्रों ने एएनआई को बताया है कि गुरुवार देर रात सांबा सेक्टर की मंगुचक सीमा चौकी

में सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया है। बीएसएफ

सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले घुसपैठियों की संख्या का अभी पता नहीं

चल पाया है।

 

वहीं सरकार ने लोकसभा में बताया कि अगस्त में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे संबंधी अनुच्छेद 370 के

प्रावधानों को समाप्त किये जाने के बाद नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से घुसपैठ के 84 प्रयास किये गए

और इनमें 59 आतंकवादियों के घुस आने की आशंका है । निचले सदन में श्रीधर कोटागिरी के प्रश्न के

लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ” वर्ष 1990 से एक दिसंबर 2019 तक सुरक्षा बलों

See also  Women’s World Cup 2025: ऐतिहासिक जीत का इनाम: वर्ल्ड चैंपियन महिला टीम इंडिया को मिलेगी 25 लाख की सिएरा एसयूवी

द्वारा 22,557 आतंकवादियों को मार गिराया गया है ।

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की प्रभावी चौकसी के कारण वर्ष 2005 से लेकर 31 अक्तूबर 2019 तक सीमापार

से घुसपैठ के प्रयासों के दौरान 1011 आतंकवादी मारे गए और 42 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

इस दौरान 2253 आतंकवादियों को वापस भगाया गया ।

 

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों द्वारा किये जाने वाले घुसपैठ के

सीमापार से नियमित प्रयास प्रायोजित और समर्थित हैं । अगस्त 2019 के बाद से नियंत्रण रेखा पर सीमा पार

से घुसपैठ के 84 प्रयास किये गए और इनमें 59 आतंकवादियों के घुस आने की आशंका है ।

 

उन्होंने कहा कि घुसपैठ के प्रयास जम्मू कश्मीर में हिंसा पैदा करने और मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने

तथा घाटी में घटते आतंकवाद को बढ़ाने हेतु एक छद्म युद्ध के एजेंडे का हिस्सा है ।

 

See also  CG: Valentine Day पर मिलने नहीं पहुंचा प्रेमी, तो छात्रा ने लगा ली फांसी, मौके पर सुसाइड नोट भी मिला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।