नई दिल्ली। जामिया यूनिवर्सिटी में हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने हिंसा के मामले में 2 FIR दर्ज की हैं। इस एफआईआर के आधार पर 10 लोगों की गिरफ्तारी

की गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ये गिरफ्तारियां वीडियो फुटेज के आधार पर की हैं।

क्रिमिनल बैकग्राउंड के हैं लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरानी वाली बात ये है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी जामिया का

छात्र नहीं है। ये सभी स्थानीय लोग हो सकते हैं। इसके अलावा जानकारी ये भी मिली है कि जिन लोगों को

गिरफ्तार किया गया है वो सभी क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग हैं। इनमें से 3 का तो बैड कैरेक्टर क्रिमिनल

घोषित है।

और भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां

पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में ये लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते

दिखे हैं। साथ ही कुछ जगहों पर आगजनी भी की है। पुलिस ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में अभी

See also  नवा रायपुर में अब 70 परिवारों को मिलेगी पक्की छत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दखल से सुलझा नकटी बेदखली का मुद्दा

और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे थे सवाल

बता दें कि बीते रविवार को जामिया इलाके में हजारों की संख्या में भीड़ ने हिंसक रूप धारण कर लिया था।

इस भीड़ ने पब्लिक प्रॉपर्टी को बहुत नुकसान पहुंचाया था। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की

घटनाओं को भी अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस की भी बर्बरता छात्रों पर देखने को मिली थी। पुलिस ने

छात्रों को लाइब्रेरी में घुसकर मारा था, जिसको लेकर पुलिस की कार्यशाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।