कोहली-रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

मुंबई। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज 2-1 से जीत ली। सीरीज में कप्तान विराट

कोहली (Virat Kohli) ने 113 और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 94 रन बनाए। दोनों के टी-20

करियर में 2633 रन हो गए। इस तरह कोहली और रोहित सबसे ज्यादा रन के मामले में संयुक्त रूप

से पहले स्थान पर साल का अंत करेंगे।

 

142 साल के क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी फॉर्मेट में दो खिलाड़ी रन बनाने के मामले

में पहले स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ मुंबई में खेले गए तीसरे टी-20 से पहले

कोहली रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर थे। रोहित उनसे एक रन पीछे थे। इस मुकाबले में कोहली

ने 70 और रोहित ने 71 रन बनाए। इस तरह दोनों संयुक्त रूप से पहले पायदान पर पहुंच गए। एक तरफ

See also  अयोध्या पर जैश-ए-मोहम्मद का डबल गेम, बड़े आतंकी हमले की साजिश

रोहित ने 34 गेंद पर 71 रन की पारी खेली, तो दूसरी ओर कोहली ने 29 गेंद पर ही 70 रन बना दिए।

कोहली ने 24वां और रोहित ने 19वां अर्धशतक लगाया:

मैच में कोहली ने 24वां और रोहित ने 19वां अर्धशतक लगाया। लोकेश राहुल ने 91 रन की पारी खेली। यह

उनका आठवां अर्धशतक है। टी-20 में दूसरी बार भारत के तीन बल्लेबाजों ने एक मैच में 50+ रन बनाए।

इससे पहले 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। रोहित ने राहुल के साथ पहले विकेट के

लिए 135 रन की साझेदारी की। वहीं, कोहली ने राहुल के साथ 95 रन की साझेदारी की।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय:

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट(International Cricket) में 400 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर भी बने। सबसे

ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534) ने लगाए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद

See also  Lok Sabha Elections 2024 first phase: पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल की किस्मत का फैसला, 102 सीटों के लिए 19 को वोटिंग

अफरीदी (476) हैं।

 

खिलाड़ी                देश                        छक्के
क्रिस गेल             वेस्टइंडीज             534
शाहिद अफरीदी   पाकिस्तान            476
रोहित शर्मा          भारत                    404
ब्रैंडन मैकुलम       न्यूजीलैंड              398
महेंद्र सिंह धोनी   भारत                    359

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।