नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के कारण आज

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

में सुबह के व्यस्त समय में भीषण जाम लगा वहीं दिल्ली-गुड़गांव मार्ग में वाहनों की लंबी

कतारें नजर आईं। दिल्ली-गुड़गांव रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

 

नोएडा के महामाया फ्लाइओवर और गुड़गांव के सरहौल टोल नाका पर लगे लंबे जाम

से भी लोग परेशान होते रहे। इधर दिल्ली यातायात पुलिस प्रदर्शनों को देखते हुए लगातार

ट्वीट कर लोगों को जानकारी दे रही है। दिल्ली पुलिस ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘पुलिस ने

अवरोधक लगाए हैं और गुड़गांव से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इस

कारण से उन मार्गों में यातायात प्रभावित हुआ है।’ पुलिस ने बताया कि रैली के कारण

दिल्ली गेट से जीपीओ तक भारी ट्रैफिक है। इसके अलावा सुभाष मार्ग, पीली कोठी,

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात

See also  सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही : सुनील सोनी

प्रभावित हुआ है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।