टीआरपी न्यूज। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को नए

साल पर बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने सोमवार को होम लोन बाहरी बेंचमार्क दरों में 25 आधार अंकों

की कटौती की घोषणा की। इस कटौती के बाद एसबीआई की होम लोन की दरें 7.90 फीसदी हो

जाएंगी। यह नई दरें 1 जनवरी 2020 से लागू होंगी।

 

7.90 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन

एसबीआई हर तिमाही में अपने रेट को रिवाइज करता है। अभी एसबीआई का न्यूनतम होम लोन रेट

8.15 फीसदी है। इस ताजा कटौती के बाद एक जनवरी से बैंक का न्यूनतम होम लोन रेट घटकर

7.90 फीसदी पर आ जाएगा। यानी 1 जनवरी 2020 से जो भी ग्राहक एसबीआई से होम लोन लेंगे,

उन्हें 7.90 फीसदी की दर से ब्याज दर देना होगा। एसबीआई इस साल में अब तक एक साल

की मार्जिनल कॉस्ट लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 65 आधार अंकों की कटौती कर चुका है।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस के 76 केस, संक्रामक नहीं है म्यूकरमाइकोसिस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

एसबीआई ने घटाई ब्याज दर

दिसंबर में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

इसके बावजूद एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के लिए होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती

की है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का बाद भी ब्याज दरों में कटौती करने वाला एसबीआई पहला

बैंक बन गया है। आरबीआई इस साल में 135 आधार अंकों तक की कटौती कर चुका है, जबकि बैंकों ने

नए लोन के मामले में अधिकतम 44 आधार अंकों तक की कटौती की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।