बेंगलुरु। नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता कानून के खिलाफ

वामदलों और कुछ मुस्लिम संगठनों ने गुरुवार को भारत बंद बुलाया है। इस बीच कर्नाटक के बेंगलुरु

में प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बेंगलुरु में तीन दिनों

के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

 

वहीं, वामदलों और मुस्लिम संगठनों ने कलबुर्गी में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून

के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा

लागू कर दी गई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधू बी रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने

की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  IND-PAK Final : Asia Cup के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने, कांटे की होगी टक्कर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।