रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमों अजीत जोगी ने खुलकर भूपेश बघेल का समर्थन किया है। उन्होंने खुले

दिल से राष्ट्रीय चैनल के समक्ष 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी किए जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल का

समर्थन किया है।

 

आपको बता दें कि ऐसा पहली दफा है जब अजीत जोगी ने सीएम बघेल का खुले दिल से समर्थन किया है। आज भूपेश

बघेल को छत्तीसगढ़ का सीएम बने एक वर्ष पूरे हो चुके हैं।

 

इस खास अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मीडिया के समक्ष मुख्यमंत्री की तारीफ की है। आपको बता दें कि

अजीत जोगी ने कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर अपनी अलग पार्टी जनता कांग्रेस की नींव रखी। तब से अबतक अजीत

जोगी सीएम भूपेश बघेल का विरोध करते आएं है। इतना ही नहीं उन्होंने जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने विधायक धर्मजीत के संबंध में कहा है कि यदि

कोई उनका गला भी काट दे तो भी विधायक धर्मजीत कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकते।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।