पाटन/बेमेतरा। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल

रहा है। वहीं सीएम भूपेश बगेल के क्षेत्र पाटन में कांग्रेस ने एकतरफ़ा जीत दर्ज की है। पाटन नगर

पंचायत की 15 वार्डों में से 12 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक दो से निर्दलीय

भाजपा के बागी प्रत्याशी मोहन देवांगन व वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा प्रत्याशी योगेश भाले एवं वार्ड

क्रमांक चार से भाजपा प्रत्याशी चंद्रकला यादव विजयी हुई हैं। बाकी से सभी वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी

विजयी हुई है।

 

बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र के देवकर नगर पंचायत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। 15

वार्डों के नगर पंचायत में 8 सीटों पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत

मिली है। आपको बता दें यह विधानसभा सीट मंत्री रविन्द्र चौबे की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  छत्तीसगढ़ के 4 IFS अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन, हाईकोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।