रायगढ़। ओडिशा दौर से छत्तीसगढ़ लौटते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकाप्टर में रायगढ़

में टेकआफ करने के दौरान आई खराबी से पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकाप्टर उड़ान भरने के पहले खराब हो गया,

जिसके बाद मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से रायपुर लौटना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को

वापसी के दौरान रायगढ़ में फ्यूल लेने के लिए रुकना था।

 

जानकरी के अनुसार जिंदल हेलीपैड में हेलीकाप्टर की लैंडिंग कराई गई थी जहां फ्यूल लेने के

बाद जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर में सवार होकर वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे,

तो हेलीकाप्टर में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई।

 

खराबी की वजह से हेलीकाप्टर को टेक आफ नहीं कराया जा सका। उसके बाद मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल ने सड़क मार्ग से रायपुर लौटने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

के साथ उस वक्त उनके बेटे और परिवार के सदस्य के अलावे ओएसडी भी मौजूद थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।