टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

इन दिनों अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म की

शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हिमाचल की वादियों में पहुंच

चुके हैं।

 

लेकिन इस समय हिमाचल का मौसम बहुत सर्द हो रखा है। ‘ब्रह्मास्त्र’ स्टार्स हिमाचल में माइनस 3 डिग्री

में शूटिंग कर रहे हैं। इतनी ठंड की वजह महानायक अमिताभ बच्चन की हालत खराब हो गई है। हिमाचल

में बढ़ती सर्दी को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा

है। उन्होंने लिखा- येती येती येती, ये सर्दी सर पे बीती तन ढका , अंग ढका , ढका पूर्ण शरीर मन को ढकने

से बाज़ रहे , यही है तक़रीर।” अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर अब लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

 

उनका ये सर्दी वाला ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा तीन और

See also  28 सितंबर राजिम में होगी राज्य स्तरीय किसान महापंचायत, दिल्ली किसान आंदोलन के नेता होंगे शामिल

फिल्मों में आने वाले हैं। बिग बी की इस लिस्ट में शामिल है ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ और ‘गुलाबो-सिताबो।

‘ फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर .

कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में दिखाए देंगे। वहीं बात करें फिल्म गुलाबो-सिताबो की तो इसमें उनके

साथ एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।