रामावरमपुरम। केरल के त्रिशूर जिले के रामावरमपुरम में एक सरकारी वृद्धाश्रम में 67 साल के

कोचनियन मेनन और 66 साल की पीवी लक्ष्मी अम्मल ने शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें

इंटरनेट पर वायरल हुईं तो उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ आ गई।

 

वृद्धाश्रम में आने से पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे दोनों

लक्ष्मी अम्मल बताती हैं कि वृद्धाश्रम में आने से पहले से ही वे कोचनियन को जानती हैं। वे उनके पति

कृषा अय्यर के कैटरिंग के बिजनेस में सहयोगी थे। लक्ष्मी ने बताया, मेरे पति का 21साल पहले निधन

हो गया था। कुछ साल तक अकेली रही। जब भी कोई जरूरत पड़ी कोचनियन ने मदद के लिए हमेशा

आगे आए। इसके बाद मैंने अपना घर बेच दिया। मैं एक रिश्तेदार के घर पर कई सालों तक रही।

कोचनियन वहां मिलने आते थे।

 

दो महीने पहले दोबारा कोचनियन से मिली थीं लक्ष्मी

लक्ष्मी ने बताया, कुछ साल पहले कोचनियन कहीं चले गए और वापस नहीं लौटे। दो साल पहले मैं इस

See also  Corona Alert : अगर आप सोचते हैं कि कोरोना केवल बुजुर्गों की जान ले रहा है तो यह गलत है... कम उम्र में मरीजों की मौत के बढ़ रहे हैं मामले

वृद्धाश्रम में आ गई। दो महीने पहले मैं यहीं उनसे मिली। लक्ष्मी के मुताबिक, “पहले मुझे विश्वास नहीं

था कि वे उनके साथ प्रेम करते हैं। हालांकि वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।” लक्ष्मी ने बताया कि

मैं उन्हें यहां देखकर चकित रह गई। मैं उन दिनों अपने को अकेला महसूस कर रही थी। जब मैं उनसे

मिली तो मुझे अच्छा लगने लगा। कोचनियन कभी भी मुझे अकेला नहीं छोड़ते थे। वे मुझे प्यार करते थे।

इसलिए हमने बाकी जीवन पति-पत्नी की तरह गुजारने का निर्णय लिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।