रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार रविकांत काैशिक का 60 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानदंडों

को बनाए रखा।

 

खबरों में निष्पक्षता और विश्वसनीयता उनकी पहचान थी। उनका निधन प्रदेश के पत्रकारिता

जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वे मेरे पारिवारिक

मित्र की तरह थे। पत्रकारिता में उनकी निष्ठा, ईमानदारी और तेवर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का

काम करेगी।

 

राज्यपाल ने भी शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और विस सचिव

चंद्रशेखर गंगराडे ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय रविकांत कौशिक की अंत्येष्टि सोमवार को

महासमुंद स्थित उनके गृहग्राम काेमा में की जाएगी। वे पंकज कौशिक के पति और स्वाति रानी

कौशिक के पिता थे।

 

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पिछले दो दिनों से उनकी तबियत खराब

See also  Good News: देसी कोरोना वैक्सीन पर बोले डॉ. हर्षवर्धन, रिसर्च में भारतीय वैज्ञानिक दूसरों से बहुत आगे, कुछ महीनों की बात

बताई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त उनकी तबियत खराब हुई, उस वक़्त वो प्रखर

समाचार के दफ्तर में ही मौजूद थे। उन्हें तत्काल देवेंद्र नगर के नारायणा अस्पताल में रेफर किया

गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।