रायपुर। पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ वार्ड 37 तात्यापारा वार्ड

के सिंधी स्कूल में बने मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव

कराने को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को कुछ सूझ नहीं रहा है कि क्या करना

चाहिए, इसलिए सरकार लोगों को आगे ले जाने की बजाय पीछे ले जा रही है। मतपत्र से वोट करने का

मतलब ही क्या है, जब ईवीएम मशीन आ गई। हम यह कहते हैं कि अंगूठा नही लगाना अब दस्तखत

करना है। फिर से बैलेट पेपर की ओर ले जाना मतलब इस सरकार को शंका है कि वो चुनाव हार जाएगी

इसलिए गड़बड़ करने के लिए प्रकार का कृत्य कर रही है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा चुनाव माहौल बहुत

अच्छा है। रिजल्ट भी बहुत अच्छा रहेगा। सरकार के एक साल के कार्यकाल से जनता में बहुत नाराजगी है।

See also  बड़ी खबर : तस्करी के लिए मवेशी ले जाता ट्रक पलटा, 14 गायों की मौत 1 गंभीर, गाडी में मिला छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का नंबर प्लेट

भाजपा की स्थानीय संस्था में सरकार बनेगी।

 

यह भी देखें :

 

 

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।