जिन लोगों को तीखा खाने का शौक होता है, उनके लिए सर्दियों में पालक के पकौड़े और बरसात में

प्याज के पकौड़ो की इंपॉर्टेंस बस वे खुद ही जान सकते हैं। लेकिन इन पकौड़ों का स्वाद हरी मिर्च के

बिना अधूरा ही रहता है। अगर आप भी तीखा खाने के शौकीन हैं तो इस सीजन में हरी मिर्च खाएं,

यह आपको टेस्ट देने के साथ ही सर्दियों में होने वाली कई शारीरिक दिक्कतों से बचाएगी।

 

एसिडिटी नहीं करती :

लाल मिर्च पाउडर के सेवन से पेट में एसिडिटी की दिक्कत बहुत जल्द हो जाती है। जबकि हरी मिर्च

का सेवन एक लिमिट में किया जाए तो इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

 

पाचन तंत्र को मजबूती :

हरी मिर्च पाचन तंत्र को मजबूत कर, पाचन क्रियाओं को दुरूस्त करती है। हरी मिर्च में फाइबर्स भी

अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे भोजन का पाचन जल्दी होता है। इससे पेट साफ रहने में मदद मिलती है।

See also  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने में फंसा नया पेंच! गृह मंत्रालय ने सुरक्षा नियमों पर लगाया अड़ंगा, जानें अब कब शुरू होगी विमान सेवा

जिन लोगों को पेट में भारीपन की शिकायत रहती है, उन्हें भी भोजन के साथ हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए।

 

विटमिन-सी की पूर्ति :

हरी मिर्च में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन-सी चोट या घाव को भरने का काम करता है।

विटामिन-सी हड्डि‍यों, दांतों और आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को सर्दियों में जोड़ों

के दर्द की समस्या होती है, उन्हें भी हरी मिर्च खाने से लाभ राहत मिल सकती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।