सीजी ब्रेकिंग: बीरगांव में चुनाव की कमान संभालेंगे कांग्रेस के 102 स्टार प्रचारक, मंत्रियों की भी लगी ड्यूटी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजधानी से लगे बीरगांव नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने 102 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

प्रचारकों में जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चाैबे, मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव डहरिया, सांसद छाया वर्मा सहित 11 विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ प्रवक्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

राजीव भवन से कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रवि घोष द्वारा जारी की गई प्रचार सूची में रायपुर और बिलासपुर के महापौर तथा निगम सभापति को भी शामिल किया है।

राजधानी में रहने वाले विभिन्न निगम-मंडल के अध्यक्षों को भी यहां पर वार्डवार प्रचार में अपनी उपस्थिति देने कहा गया है। यहां पर 40 वार्डों में रायपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों को लगाया गया है।

साथ ही संगठन की ओर से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष को यहां पर प्रचार में जुटने कहा गया है। शहर के ब्लॉक अध्यक्ष भी यहां पर प्रचार के दौरान अपनी उपस्थिति देंगे। हर वार्ड में जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर कांग्रेस प्रचार के लिए सभी लोगों को यहां पर झाेंक रही है।

See also  दिल्ली के बाद लखनऊ में आगजनी, पुलिस चौकी फूंकी, बैंगलूरु तक पहुंची आंच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।