ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में लगा 15 दिनों का आंशिक लॉकडाउन, जानें- क्या खुला और क्या बंद
ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में लगा 15 दिनों का आंशिक लॉकडाउन, जानें- क्या खुला और क्या बंद

मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कोरोना संकट से निपटने के लिए 15 दिनों का आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है।सीएम उद्धव ठाकरे ने साफ किया प्रदेश में बीते साल की तरह पूर्ण लॉकडाउन नहीं रहेगा, लेकिन सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी और बेवजह निकलने पर रोक होगी। सीएम उद्धव ठाकरे ने 14 अप्रैल को रात 8 बजे से सूबे में धारा 144 लागू करने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह आपके मन-मुताबिक न हो, लेकिन तब भी ऐसा करना पड़ रहा है। पूरे राज्य में अगले 15 दिन तक संचार बंदी लागू की जाएगी। उन्होंने लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल न करते हुए इसे ‘ब्रेक द चेन अभियान’ करार दिया।


सीएम उद्धव ठाकरे ने साफ किया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सारे दफ्तर बंद रहेंगे। ईकॉमर्स, बैंक, मीडिया, पेट्रोल पंप, सुरक्षा गार्ड जैसे लोगों को इसमें छूट दी गई है। रेस्तरां आदि खुले रहेंगे, लेकिन वहां बैठकर खाने पर रोक होगी। सिर्फ होम डिलिवरी और टेक-अवे की सुविधा रहेगी।

See also  सैलून संचालकों ने किया महिला कर्मचारी से दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार….

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज 24 घंटे में महाराष्ट्र 60,000 से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। मुंबई में अब ही कोरोना के 7,898 केस मिले हैं। इसके अलावा मुंबई में 7,898 नए केस मिले हैं।

महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि हमने इस साल की शुरुआत कोरोना मुक्त होने के लक्ष्य के साथ की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बीच में ऐसा लगा था कि जैसे हम इस महामारी से जीत गए हैं, लेकिन फिर से इसका उभार हुआ है।

क्या खुला-क्या बंद, देखिए पूरी गाइडलाइंस

आवाजाही पर पाबंदी, दफ्तरों को बंद करने का आदेश


पूरे सूबे में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।

सुबह 7 से रात 8 बजे तक जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

ट्रांसपोर्ट बंद नहीं करेंगे, लेकिन ये सब चीजें जरूरी चीजों के लिए ही रहेंगी।

सभी दफ्तरों और संस्थानों को 15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

See also  रोमांच, प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम है बारसूर क्षेत्र

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।