ब्रेकिंग: 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 216 की मौत, छोटे जिलों में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार,बिलासपुर बेकाबू
ब्रेकिंग: 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 216 की मौत, छोटे जिलों में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार,बिलासपुर बेकाबू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानि 01 मई से 18 साल से ज्याद उम्र वालों के​ लिए कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है लेकिन, इन सबके बीच कोरोना की रफ्तार में कमी होती नहीं दिख रही है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में कुल 14994 मरीज मिले हैं वहीं 12481 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज भी प्रदेश में 216 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

आज रायपुर में 1118 मरीज मिले हैं वहीं 56 मीरजों की मौत हुई है। दुर्ग में फिर आंकड़ा बढ़ता दिख रहा है। आज दुर्ग में 1310 मरीज मिले हैं वहीं 20 की मौत हुई है। राजनांदगांव में 675 मरीज मिले 19 लोगों की मौत हुई है।

बिलासपुर में कोरोना लगातार भयावह होता जा रहा है, आज बिलासपुर में 1081 मरीज मिले हैं वहीं 31 लोगों ने कोरोना से दमतोड़ा है। प्रदेश के बलौदाबाजार, जांजगीर चांपा, कोरबा और रायगढ़ में मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

देखें जिलेवार आंकड़ा कहां ​कितने मरीज, कितनी मौतें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।