भारत में कोविड के मामलों में 10.7 फीसदी का उछाल, पिछले 24 घंटे में आए 37,379 नए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 केस मिले हैं। वहीं, इस दौरान 29,621 लोग ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। देश में अभी एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन बाद इतना कम देखने को मिला है।

बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या आज लगातार तीसरे दिन 30 हजार के नीचे आई है। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्‍या 30 से 40 हजार के बीच रिकॉर्ड की जा रही है। इन आंकड़ों को देखने के बाद विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अभी कोरोना की स्थिति सुधरी हुई दिख रही हो लेकिन कभी भी इसके आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित केरल में शनिवार को 15,951 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 165 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अभी के लिए राज्य में संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है और मामले भी पिछले हफ्ते की तुलना में पांच प्रतिशत कम हैं।

See also  सुप्रीम कोर्ट: राजनीति दल को निर्देश, 48 घंटे के भीतर वेबसाइट पर उम्मीदवारों के चयन का कारण अपलोड करे

छत्तीसगढ़ में 13 मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 13 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है और 32 कोरोना मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।