कीटनाशक
गरियाबंद में एक ही परिवार के 3 लोगों ने पिया कीटनाशक, माता-पिता की मौत

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक ही परिवार के तीन लोगों ने कीटनाशक पी लिया. इसके चलते माता-पिता की मौत हो गई. जबकि युवक की हालत गंभीर है. उसे रायपुर के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है.

परिवार के सभी सदस्यों का इस तरह से खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल युवक को होश आ गया है। इसके बाद पुलिस उसका बयान लेने के लिए रवाना हुई है।

जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरापाल निवासी दुर्गेश साहू (50) अपनी पत्नी, पुनिया बाई (48), बेटा पुष्पेंद्र (24) और बहू के साथ रहते थे। होली पर्व पर बहू मायके गई हुई थी। इसी दौरान तीनों ने कीटनाशक पी लिया।

मंगलवार को काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वाले दुर्गेश के छोटे भाई जागेश्वर साहू ने छत से उनके घर में झांक कर देखा। अंदर आंगन में पुष्पेंद्र बेहोश पड़ा था। इस पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी।

खेत में छिड़कने वाले कीटनाशक दवाई का किया सेवन

इसके बाद जब लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर कमरे में दुर्गेश और उसकी पत्नी पुनिया बाई बेसुध पड़े हुए थे। तीनों ने खेत में छिड़कने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन किया था। इसकी बदबू उनके शरीर के साथ पूरे घर में भी फैल गई थी। तीनों को एंबुलेंस से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेंद्र रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां कुछ घंटों बाद पुनिया की भी मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।