CG ब्रेकिंग: दूध पीने की जिद कर रहा था 3 साल का बेटा, मां ने जमीन पर पटककर मार डाला

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। जहां दूध पीने की जिद कर रहा था 3 साल के बेटे मां ने जमीन पर पटककर मार डाला। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

घटना कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 5 के आवास क्रमांक 101 में घटी। मकान में राव परिवार निवासरत है। बीते दिन सुबह करीब 10 बजे 3 साल का सात्विक राव बार-बार दूध पीने की जिद कर रहा था। वह मां को जल्दी दूध नहीं देने पर वह परेशान कर रहा था।

इसी बीच मां प्रमिला राव ने गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटकने से बालक के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौत (Innocent son Death) हो गई। जब ये घटना घटी तब मां-बेटे के साथ-साथ उसके सास व ससुर भी घर पर मौजूद थे।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी है कि बीते कई साल से प्रमिला राव की मानसिक स्थिति (Mentally) ठीक नहीं है। उसका इलाज जारी है। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी थी। अब पुलिस पूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।