गोवा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान तौकते, गुजरात हाई अलर्ट पर, कर्नाटक में 4 की मौत
गोवा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान तौकते, गुजरात हाई अलर्ट पर, कर्नाटक में 4 की मौत

पणजी। चक्रवाती तूफान तौकते गोवा तट से टकराया है। वहां पणजी में इसका असर देखा गया। चक्रवाती तूफान के और जोर पकड़ने की आशंका के मद्देनजर गुजरात को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

रविवार को ही इसके मुंबई से भी गुजरने की आशंका है। इसे देखते हुए शनिवार रात ही सैकड़ों कोविड मरीजों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेज दिया गया था। कर्नाटक में हुई तेज बारिश की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य में कुल 73 गांव इससे प्रभावित हुए हैं।

गुजरात में अलर्ट

गुजरात में चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए राज्‍य में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ गांधीनगर के डेप्‍युटी कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने बताया, ’24 टीमें आज शाम तक अपनी जगह ले लेंगी। इनमें से 13 टीमें बाहर से मंगाई गई हैं।’

पीएम मोदी ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात तौकते से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और संबंधित अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  बजट पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा, बजट को निराशाजनक बताया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।