बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में 135 जवान हुए कोरोना से संक्रमित

रायपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर ने छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शिविरों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को नवा रायपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) 17 बटालियन के 6 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं बीजापुर के बोदली कैंप में रह रहे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 14 जवान भी कोरोना संक्रमण की वजह से बीमार हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को कांकेर जिले के कन्हारगांव कैंप में रह रहे सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पांच जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में कोबरा 202 यूनिट के 38 जवान पॉजिटिव पाए गए थे।

बताया जा रहा है, पॉजिटिव पाए गए अधिकतर जवान छुट्‌टी से वापस लौटे थे। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जवानों को उनके कैंप में ही आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए जवानों की भी जांच की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।