उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था 64 लाख का गांजा, चावल के बोरे के नीचे छिपा कर हो रही थी तस्करी
उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था 64 लाख का गांजा, चावल के बोरे के नीचे छिपा कर हो रही थी तस्करी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की पुलिस ने गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस संभाग में अब तक का यह सबसे बड़ा खेप बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 64 लाख रुपये आंकी गई है।

तस्करों की चालाकी काम नहीं आयी

बस्तर पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश पासिंग की ट्रक क्रमांक यूपी TE 2727 को छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर के धनपूंजी नाके के पास रोका गया, और जब तलाशी ली गई तो ट्रक में लदे चावल की बोरियों की जगह गांजा भरा मिला, ऊपर की बोरियों में चावल और नीचे की बोरियों में गांजा भरा देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गये।

उड़ीसा में किया गया था लोड

पकड़ा गया गांजा उड़ीसा के जैपुर में लोड किया जाना बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की ट्रक आन्ध्रप्रदेश के विजयनगरम से होते हुए उड़ीसा के जैपुर पहुंची, जहां से गांजे को चावल की बोरियों में भरकर उत्तर प्रदेश भेजे जाने की योजना बनाई गई, मगर छत्तीसगढ़ सीमा में ही पुलिस ने तस्करों का सारा खेल बिगाड़ दिया। बस्तर पुलिस ने ट्रक चालक साबिर अली को गिरफ्तार किया है, जो बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

See also  मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी, पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल के दर्जन भर बच्चे अस्पताल में भर्ती

ट्रक चालक की सफाई – चावल की बोरियों में गांजा होने की नहीं थी जानकारी

आरोपी साबिर के मुताबिक उसे ट्रक में गांजा होने की जानकारी नहीं थी। उड़ीसा से बुकिंग मिलने पर उसने चावल की बोरियों को लोड करवाया था। इधर बस्तर पुलिस का दावा है कि यहां अब तक की सबसे बड़ी गांजे की यह खेप पकड़ी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।