विशेष संवादाता टीआरपी/रायपुर। (7 cases of irregularities in the state, 9 states including Chhattisgarh withdrew the consent of CBI investigation ) छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में आर्थिक अनियमितताओं का ऐसा मामला है, जिनकी जांच सीबीआई करना चाहती है।लेकिन प्रदेश शासन समेत अन्य राज्यों ने सीबीआई द्वारा मांगी गई जांच सहमति वापस ले लिया है। इसलिए केंद्रीय जांच ब्यूरो इन राज्यों की अनियमितताओं की जांच नहीं शुरू कर पाई है। अकेले हमारे राज्य में ही ऐसे 7 मामले बताए जा रहे हैं। इसमें से वर्ष 2021 का भी एक मामला है।

(7 cases of irregularities in the state, 9 states including Chhattisgarh withdrew the consent of CBI investigation) चौंकाने वाले तथ्य ये हैं कि 6 प्रकरण मात्र 6 माह के अंदर के है जिसकी जांच सीबीआई करना चाहती है । छत्तीसगढ़ समेत भारत के अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड वा अन्य प्रदेश हैं।
बताते हैं की 6 मामले छत्तीसगढ़ में वर्ष 2022 के तो एक मामला 2021 का है। जानकारी के मुताबिक उक्त मामले तकरीबन 80 करोड़ 35 लाख के हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।