BREAKING-झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की जलकर मौत, बिहार के रहने वाले थे
BREAKING-झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की जलकर मौत, बिहार के रहने वाले थे

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक परिवार के 7 सदस्यों की जलकर मौत हो गई। परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था।

इनकी पहचान सुरेश साहनी (55), उनकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटियां राखी (15), मनीषा (10), गीता (8) और चंदा (5) व 2 साल के बेटे सन्नी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास बनी एक झुग्गी में आग लग जाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई।

पूर्वी लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीमें मौके पर पुहंचीं।

झोपड़ी से 7 शव बरामद हुए। हादसे में जान गंवाने वाला परिवार प्रवासी मजदूर थे और टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

See also  रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित तुमगांव टीआई ने दिया इस्तीफा, कहा. बिना जांच के कर दी गई कार्रवाई, मेरी छवि हो रही है खराब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।