बेंलगुरु। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री (Karnataka Deputy Chief Minister) गोविंद करजोल (Govind Karjol)के परिवार के आठ लोग कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें उनके पुत्र डॉ. गोपाल करजोल भी शामिल हैं, जो पिछले 23 दिन से वेंटिलेटर पर हैं। करजोल ने अपने लंबे ट्वीट में प्रदेश के बाढ़ प्रभावित बगलकोट एवं कलबुर्गी जिले के बाढ़ की स्थिति की निगरानी के ​लिये लंबी यात्रा करने में अपनी अक्षमता के बारे में जानकारी दी।

ट्वीट कर दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, ‘मेरे पुत्र डॉ. गोपाल करजोल पिछले 23 दिन से (कोरोना वायरस के कारण) वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद मेरी पत्नी हाल ही में अस्पताल से आयी है, मैं स्वयं भी 19 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद संक्रमण मुक्त हुआ हूं। मेरे परिवार के आठ सदस्य कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।