ध्यान दें: निगम क्षेत्र में 9 घंटे का शटडाउन, आज रायपुर शहर के आधे घरों में नहीं आएगा पानी

रायपुर। रायपुर निगम क्षेत्र में वाटर फिल्टर प्लांट के मेंटेनेंस वर्क के चलते 9 घंटे का शटडाउन लागू किया गया है। इस दौरान शहर की 23 टंकियों में वाटर सप्लाई नहीं हो पाएगी।

नगर निगम के जल कार्य समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 9 घंटे का शटडाउन किया जा रहा है। भाटागांव के नए बस स्टैंड के पास बड़ी पाइप लाइन का वाल्व बदलने का काम किया जाना है। इसके अलावा वाटर प्लांट में मेंटेनेंस का काम भी किया जाएगा। शहर की 23 पानी की टंकियों में इस दौरान पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

इन इलाकों में नहीं पहुंचेगा पानी

जिन इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा उनमें भाटागांव, चंगोराभाटा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाटा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवन्ति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी एवं देवपुरी की पानी टंकियां हैं। यहां शाम के वक्त पानी नहीं पहुंच सकेगा।

See also  चिटफंड के मुद्दे विपक्ष ने लाया स्थगन, अग्राह्य होने पर किया जोरदार हंगामा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।