रायपुर। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से अब तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को ब्लैक फंगस के 9 नए मरीज और मिले हैं। 3 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज एम्स, अंबेडकर अस्पताल व सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में चल रहा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में 20 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 169 मरीजों की सर्जरी की गई है। 37 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस के सभी केस पोस्ट कोविड वाले हैं। जांच व इलाज में देरी की वजह से मरीजों की मौत भी हो रही है। ऐसे मरीजों को सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  आंचल हत्याकांड: राजधानी के कई रईसजादे रफूचक्कर …

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।