Delhi New Mayor : लंबे इंतजार के बाद दिल्ली को नई मेयर मिल गई है। शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर होंगी। बताया जा रहा है कि 241 पार्षदों ने मतदान किया था। जिसमें शैली को 241 में से 149 वोट मिले हैं। काफी लंबे वक्त से मेयर का चुनाव टलता आ रहा था। भारी हंगामे के कारण तीन बार चुनाव की कोशिश की गई लेकिन दिल्ली को मेयर नहीं मिला। अब सैली ओबरॉय दिल्ली की मेयर होंगी। उनके खिलाफ रेखा गुप्ता लड़ रही थीं। दोनों के बीच काफी कड़ा मुकबला था। Delhi Municipal Corporation Mayor Election

दिल्ली नगर निकाय द्वारा महापौर (Mayor) के लिए आज यानी बुधवार 22 फरवरी को चुनाव संपन्न हुआ। इससे पहले ऐसे तीन प्रयास किए जा चुके थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के बीच इस अहम चुनाव को टालना पड़ा। तीन असफल प्रयासों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज चुनाव हुए। इस तरह से दिल्ली को अपना नया मेयर मिल गया. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले ही हफ्ते निगम सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दी थी। जिसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए आज 22 फरवरी को चुनाव की तारीख तय की गई थी।

See also  Crowd Funding - सावधान ! सोशल मीडिया पर बीमार बच्चों की आड़ में हो रही लूट, जानें क्या है नियम

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार।”

कौन है शैली ओबेरॉय (Delhi CM Shelly Oberoi)
आपको जानकारी के लिए बता दें दिल्ली की नई मेयर आम आदमी पार्टी में 2013 में बतौर कार्यकर्ता शामिल हुए थीं। वह 2020 तक महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बनी रहीं और पश्चिमी दिल्ली मं भाजपा के गढ़ में उन्होंने जीत दर्ज की। शैली दिल्ली यूनिवर्सिटी में विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। बता दें शैली ने दिल्ली बीजेपी के प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह श्रेत्र पटेल नगर से चुनाव लड़ा और प्रतिद्वंद्वी दीपाली कुमारी को 269 मतों से हराया।

See also  India-Pakistan tension : NSA अजीत डोभाल अगले सप्ताह जाएंगे रूस, बाकी बचे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी को लेकर करेंगे चर्चा

शैली दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। शैली ओबेरॉय ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से मैनेजमेंट स्टडीज में पीएचडी की है। उन्हें कई बार अलग-अलग तरह के पुरुस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। ओबेरॉय नेशनल और इंटरनेशनल प्रोग्राम्स में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार की जीत चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें आईसीए सम्मेलन में गोल्ड मेडल मिला है। इसके अलावा उन्हें मिस कमला रानी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।