गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में 10 जनवरी से खेलो इंडिया गेम्स शुरू हुए हैं। हालांकि, इन खेलों के शुरू होने से पहले  ही एक हादसा हो गया।

हादसे में 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन घायल हो गईं। हादसा उनके घर के पास डिब्रूगढ़ के छाबुआ स्थित भारतीय खेल प्राधिकारण के ट्रेनिंग सेंटर में हुआ।

छाबुआ गुवाहाटी से 450 किलोमीटर दूर है। शिवांगिनी अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रही थीं, तभी किसी साथी खिलाड़ी का तीर उनके कंधे से होता हुआ गले में घुस गया।

शिवांगिनी को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर किया गया है।

स्थानीय डॉक्टर वी अग्रवाल ने बताया, ‘शिवांगिनी के गले में तीर घुस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली के एम्स रेफर कर किया गया है।’

गुवाहाटी में पहली बार खेलो इंडिया गेम्स हो रहे हैं। स्थानीय वेबसाइट ईस्टमोजो से बात करते हुए असम तीरंदाजी संघ के सचिव नवज्योति बासुमत्री ने

कहा, ‘शिवांगिनी छबुआ के Sports Authority of India (SAI) के केंद्र में अभ्यास करती हैं। वे खेल और युवा कल्याण निदेशालय की प्रशिक्षु नहीं हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।