कुआलांलपुर। दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के केन्तो मोमोता सोमवार को एक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए। कुआलालंपुर में हुई इस घटना में उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

25 साल के मोमोता मलेशिया मास्टर्स जीतने के कुछ घंटों बाद एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में एक लॉरी ने उनकी वैन को पीछे से टक्कर मार दी थी।

 

 

मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन मोमोता ने रविवार को मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को हराया। उन्होंने 54 मिनट तक चले इस मुकाबले को

24-22, 21-11 से अपने नाम कर लिया। मोमोता ने टूर्नांमेंट के पहले राउंड में भारत के पी. कश्यप और दसरे राउंड में एचएस प्रणॉय को हराया था।

तीन लोग और भी थे :

दुर्घटना के समय मोमोता के साथ वैन में हॉकआई सिस्टम ऑपरेटर ब्रिटेन के विलियम थॉमस, जापान के असिस्टेंट कोच हिरयामा यू और फिजियोलॉजिस्ट मोरिमोतो अर्किफुकी मौजूद थे।

सबको नजदीकी अस्पात में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया। इसकी जानकारी दमकल और बचाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नोराजम खमीस ने दी।

See also  CG Politics: पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली दौरे पर, आला नेताओं से करेंगे मुलाकात, नई नियुक्ति और बागियों नेताओं पर हो सकता है फैसला

इस बीच मलेशिया के युवा और खेल मंत्री सैयद सद्दीक ने अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। चारों की हालत स्थिर है।

वहीं, मलेशिया बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव केनी गोह ची केओंग ने कहा कि मोमाता और उनकी टीम टोक्यो वापस लौट रही थी। उन्होंने इंडोनेशियाई मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं, विलियम जकार्ता जा रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।