मुंबई/नई दिल्ली। Adani Group Stocks: गौतम अडानी समूह के शेयरों में आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बड़ी गिरावट देखी गई। अडानी समूह के शेयरों में आज 20% तक टूट गए हैं। अधिकतर शेयर लोअर सर्किट में फंसे हैं।

Adani Group Stocks दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद अब भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी पर एक और मुसीबत आ पड़ी है। गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का आरोप है। यह मामला अमेरिका का है। अडानी पर आरोप हैं कि उन्होंने सोलर प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रैक्ट और फाइनेंस जुटाने के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी और यह बात उन्होंने अमेरिकी निवेशकों से छिपाई।

Adani Group Stocks अडानी समूह के किस शेयर में कितनी गिरावट

गुरुवार, 21 नवंबर को कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयर 10% या 20% के सर्किट में हैं-

अडानी एंटरप्राइजेज – 10% का लोअर सर्किट

अडानी पोर्ट्स -10% का लोअर सर्किट

अडानी ग्रीन एनर्जी -20% का लोअर सर्किट

See also  प्रदेश के मंत्री लखमा बोरियत दूर करने के लिए लॉकडाउन तोड़ निकले रायगढ़ की सैर पर

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस -20% लोअर सर्किट

अडानी पावर – 18 % की गिरावट

अडानी टोटल गैस – 19% की गिरावट

अडानी विल्मर – 10% की गिरावट

ACC -15% की गिरावट

अंबुजा सीमेंट -15% लोअर सर्किट

NDTV -14% की गिरावट

(सुबह 10.15 बजे तक के आंकड़ें)