कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन हुआ अलर्ट, 50% की क्षमता से कक्षाएं लगाने का आदेश
कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन हुआ अलर्ट, 50% की क्षमता से कक्षाएं लगाने का आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कुछ ही समय पूर्व सरकार ने शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं 100% की क्षमता से खोले जाने का फैसला किया था, मगर अब कोरोना संक्रमण की खबरे आने के बाद जिलों के अधिकारी सतर्कहो गए हैं। इसी कड़ी में जीपीएम जिले में स्कूलों को 50 % की क्षमता से खोले जाने का आदेश जारी किया गया है।

सभी BEO को जारी हुआ आदेश

जीपीएम के डीईओ मनोज राय ने जिलाधीश नम्रता गांधी के दिशा-निर्देश पर इस संबंध सभी स्कूलों के प्राचार्यों, बीईओ को आदेश जारी कर दिया है। इस जिले में दो शिक्षक और दो स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित मिले थे। अब कोरोना का संक्रमण न बढे इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है।

डीईओ मनोज राय ने सोमवार से स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती के साथ स्कूल खोलने के निर्देश जारी किये हैं। इसके मुताबिक हर कक्षा में बच्चा बारी-बारी से हफ्ते में केवल 3 दिन ही स्कूल आएगा, वहीं मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर भी सख्ती बरतने को कहा गया है।

See also  PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने गांधी-अटल की समाधि पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शाम 7.15 बजे तीसरी बार पीएम पद की लेंगे शपथ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।