नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बने हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हम हमारे वीर जवानों के साथ चट्टानों की तरह खड़े हैं। उनकी वीरता पर देश अटूट विश्वास रखता है। मैं शहीदों के परिवारों को भी विश्वास दिलाता हूं कि पूरे देश उनके साथ है। पूर्वी लद्दाख में न कोई सीमा में घुस आया और न ही घुसा हुआ है और न ही कोई पोस्ट किसी के कब्जे में है।


मोदी ने कहा- लद्दाख में हमारे 20 सैनिक शहीद हुए, लेकिन भारत माता कि तरफ जो आंख दिखाया उसे सबक सिखा दिए। चीन ने जो किया है उससे देश आहत है। हमारी सेना देश की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हमारी सेना जल, थल, नभ में देश की रक्षा के लिए जो करना है कर रही है। हमारी एक इंच जमीन पर कोई भी आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

हमने सेना को उचित कदम उठाने की छूट दी है। हमने चीन को अपनी बात स्पष्ट कर दी है। पीएम ने कहा, भारत शांति चाहता है, लेकिन देश के स्वाभिमान की क्रक्षा सर्वप्रथम है। बीते पांच वर्षों में हमारी सरकार ने बॉर्डर इलाकों में संसाधन मजबूत करने पर बल दिया है। नए इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण पेट्रोलिंग बढ़ गई है। सतर्कता बढ़ी है। एलएसी पर हो रही गतिविधियों के बारे में पता चल रहा है। आज हमारे पास यह क्षमता है कि कोई भी हमारी जमीन के एक इंच हिस्से को भी नहीं ले सकता है। भारत की सशस्त्र सेना एक बार में कई क्षेत्रों में जाने की क्षमता रखती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।