बिग ब्रेकिंग: पंजाब में अमरिंदर के बाद राजस्थान में गहलोत की होगी छुट्टी? राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सचिन पायलट

नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद राजस्थान में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सीएम अशोक गहलोत से लंबे समय से मतभेद रखने वाले सचिन पायलट ने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। तीनों नेताओं के बीच यह एक सप्ताह के बीच दूसरी मुलाकात है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि गुजरात जैसे किसी चुनावी राज्य में पायलट को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पायलट की दिल्ली दरबार में एक सप्ताह के भीतर दो बार हाजिरी से उन अटकलों को भी बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

बता दें कि सचिन पायलट पिछले साल से ही अशोक गहलोत से नाराज हैं और बगावत का बिगुल फूंक चुके हैं। उनका बीजेपी में जाना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि, आखिरी समय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें मना लिया था। हालांकि, सचिन पायलट गुट से उस समय जो वादे किए गए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है।

See also  राहत भरी खबरः यहां 5 दिन में ही ठीक हो गए ओमिक्रॉन संक्रमित

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।