यात्रीगण ध्यान दें: परिवहन मंत्री से चर्चा के बाद निजी बसों की हड़ताल खत्म , कल से सड़कों पर फिर दौडेंगी बसें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री किराए में बढ़ोतरी सहित अपनी दो मांगों को लेकर मंगलवार से शुरू हुई निजी बस मालिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से चर्चा के बाद स्थगित हो गई है। अब बुधवार से सड़कों पर निजी बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बताया कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। महासंघ ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राज्य के निजी बस संचालकों ने यात्री किराए में बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर संघ की हड़ताल परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से चर्चा के बाद स्थगित कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।